Punjab News: पंजाब में फिर लौटेगी ठंड, इन जिलों में ओले गिरने की संभावना

Nishi Kashyap
2 Min Read

पंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

Punjab News: पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। वहीं बीती रात से कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 15 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। अनुमान है कि 20 मार्च तक पंजाब में मौसम का यही (Punjab News) मिजाज बना रह सकता है।

इन जिलों में ओले और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज Jalandhar, Amritsar, Hoshiarpur, Ludhiana, Gurdaspur, Pathankot, Barnala, Sangrur और Kapurthala में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। (Punjab News)

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 17 मार्च से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। (Punjab News)

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को ठंडक महसूस होगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *