Punjab News: पंजाब में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को लागू किया जाए: राज्यपाल से मिले एन. के. वर्मा

Nishi Kashyap
3 Min Read

जे के बत्ता न्यू चंडीगढ़

Punjab News: आज भाजपा लीगल सेल के कन्वीनर एडवोकेट एन. के. वर्मा अपने साथ लीगल सेल के स्टेट मेंबर्स श्री परमजीत सिंह हुंदल, श्री मुनिश धर्मानी और श्री गुरदीपिंदर सिंह ढिल्लो के साथ पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के एडवोकेट्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से राज्यपाल को (Punjab News) अवगत करवाया।

इस अवसर पर एडवोकेट एन. के. वर्मा ने बताया कि पंजाब में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का ड्राफ्ट काफी समय पहले तैयार हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इसे अभी तक कानूनी रूप नहीं दिया जा सका है और यह अभी (Punjab News) भी निष्क्रिय अवस्था में पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एडवोकेट्स को निरंतर विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, (Punjab News)इसलिए एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग उठाई कि एडवोकेट्स की भलाई के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं, उन्हें मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाए तथा एडवोकेट्स के लिए चैंबर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे बेहतर ढंग से अपना कार्य कर सकें। (Punjab News)

एन. के. वर्मा ने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की कोठी के सामने बंद किए गए रास्ते को भी खोला जाना चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। वर्तमान में नयागांव के एडवोकेट्स और आम लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है।

इस दौरान एन. के. वर्मा ने राज्यपाल की सराहना करते हुए कहा कि महामहिम द्वारा पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ अभियान चलाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल के साथ विस्तार से चर्चा हुई और महामहिम ने इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *