हरियाणा में मौसम फिर लेगा करवट, कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Nishi Kashyap
2 Min Read

हरियाणा में बदलेगा मौसम

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान होने का खतरा भी बना हुआ है।

कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 17 मार्च को भी कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

तापमान में मामूली गिरावट

मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। आज प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 7 दिनों में और गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *