झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा पुलिस के SPO की मौत
हरियाणा के झज्जर जिले में बेरी-दुजाना रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में हरियाणा पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) विजयभान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोडवेज बस और स्कूटी के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।
बहादुरगढ़ डीसीपी कार्यालय में थे तैनात (सड़क हादसा)
मिली जानकारी के अनुसार विजयभान बहादुरगढ़ डीसीपी कार्यालय में तैनात थे। वह दुजाना से अपने गांव शेरिया जा रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विजयभान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या अन्य कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
