Bikaner News: गैस की किल्लत का अस्पताल की रसोई पर असर, मरीजों की 3 दिनों से रोटी-सब्जी बंद

Nishi Kashyap
3 Min Read

खिचड़ी-दलिया से भर रहे पेट मरीज

Bikaner News: गैस की किल्लत का अस्पताल की रसोई पर असर, मरीजों की 3 दिनों से रोटी-सब्जी बंदघरेलू रसोई गैस की किल्लत के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं इसका असर पीबीएम अस्पताल के मरीजों पर भी पड़ा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को रोजाना सुबह और शाम भोजन दिया जाता है, जिसमें रोटी-सब्जी और दूध शामिल होता है। Bikaner News

घरेलू रसोई गैस की कमी के चलते अस्पताल की रसोई में रोटी-सब्जी बनाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से मरीजों को रोटी-सब्जी नहीं मिल रही है और इसके स्थान पर दलिया-खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। वहीं कई मरीज केवल रोटी-सब्जी ही खाने को प्राथमिकता देते हैं। Bikaner News

अस्पताल में रोटी-सब्जी बनाने के लिए बड़ी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है। इस समय गैस की कमी के कारण केवल दलिया और खिचड़ी बनाई जा रही है, क्योंकि इसमें गैस का कम उपयोग होता है। Bikaner News

रोजाना करीब 900 मरीजों के लिए भोजन

अस्पताल में मरीजों की संख्या के अनुसार, सुबह और शाम लगभग एक क्विंटल आटे की रोटियां तैयार की जाती हैं। हर मरीज को लगभग चार रोटियां दी जाती हैं, और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोटियां भी प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, प्रत्येक मरीज को एक कटोरी सब्जी या दलिया-खिचड़ी और आधा लीटर दूध भी दिया जाता है। Bikaner News

व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

तीन दिनों से रोटी-सब्जी का वितरण न होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। शुक्रवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो गई है, जिससे अब अस्पताल में भोजन व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। Bikaner News

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *