गैस संकट के कारण होटल संचालकों को लेना पड़ रहा सिगड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों का सहारा

Nishi Kashyap
5 Min Read

होटल और चौपाटी संचालक परेशान

(गैस संकट)शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी ने होटल और चौपाटी संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस की किल्लत के कारण कई दुकानदारों को मजबूरन सिगड़ी, कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। टैगोर पार्क, सिनेमा चौक, आनंद नगर, इंदौर रोड और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।(गैस संकट)

रोजाना हजारों लोगों को नाश्ता और भोजन परोसने वाले छोटे-बड़े होटल और फूड स्टॉल अब गैस की कमी से जूझ रहे हैं। संचालकों का कहना है कि सिगड़ी या इलेक्ट्रिक चूल्हे से खाना बनाने पर लागत 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। (गैस संकट) अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बाजार में खाने-पीने की चीजें भी 20 से 30 प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं।

सिगड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों का सहारा

नुक्कड़ होटल के संचालक रितेश कपूर ने बताया कि शुक्रवार को उनके होटल का कमर्शियल गैस सिलेंडर खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने विकल्प के तौर पर कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक चूल्हे (इंडक्शन) का उपयोग शुरू किया। (गैस संकट) उनका कहना है कि इस तरीके से खाना बनाने में लागत करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ रही है। यही स्थिति कई अन्य होटलों में भी देखने को मिल रही है।

चौपाटी में 28 दुकानें बंद

टैगोर पार्क स्थित चौपाटी में गैस की कमी के कारण 28 से ज्यादा दुकानें बंद हो चुकी हैं। यहां नाश्ते की दुकान लगाने वाले रोहित मेहता का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और अभी तक कोई विकल्प भी नहीं मिला है। यहां कुल 36 दुकानों में से 28 बंद हो चुकी हैं और बाकी दुकानों के भी अगले दो-तीन दिनों में बंद होने की आशंका है।

शहर के पॉश इलाके आनंद नगर में भी (गैस संकट) गैस की कमी का असर देखने को मिल रहा है। यहां नाश्ता और होटल चलाने वाले दस से अधिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। सैनी दाबेली के संचालक विनोद सैनी ने बताया कि सिलेंडर खत्म होने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक चूल्हे का उपयोग शुरू किया है, लेकिन गैस के मुकाबले यह काफी महंगा पड़ रहा है।

सिनेमा चौक की चौपाटी में अधिकतर (गैस संकट) नाश्ते की दुकानें कमर्शियल गैस पर चलती थीं। गैस नहीं मिलने के कारण यहां करीब 13 दुकानें बंद हो चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द गैस की व्यवस्था नहीं हुई तो बाकी दुकानें भी दो-तीन दिनों में बंद हो सकती हैं।

12 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

इस बीच राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए शहर के 12 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले के अनुसार गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं है और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता फोन के माध्यम से बुकिंग कर गैस एजेंसी से होम डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए तहसील स्तर पर जांच दल बनाए हैं। इन दलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ये टीमें गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग में भी उतार-चढ़ाव

कमर्शियल गैस की कमी के बीच घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को 1127 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि इससे पहले प्रतिदिन करीब तीन हजार सिलेंडर बुक हो रहे थे। सबसे अधिक इंडियन कंपनी के 448 सिलेंडर, भारत गैस के 281 और एचपी के 360 सिलेंडर बुक हुए। बीच-बीच में ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *