जे के बत्ता न्यू- चंडीगढ
Chandigarh News: नयागांव के प्रमुख समाजसेवी नवजोत नागरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर अपने 200 साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भूपी ने भाजपा का सिरोपा पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया । भूपी ने कहा कि भाजपा पार्टी में सभी सदस्यों को उनका मान सम्मान मिलता है ।Chandigarh News
महासचिव सुरेश यादव ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल हाने से स्थानीय संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नयागांव के समाजसेवी नवजोत नागरा जी (Chandigarh News)को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल में शामिल होने के बाद कहा कि वे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरित होकर पार्टी में आ रहे हैं और पार्टी में जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वे निष्ठा से निभाएंगे। समाजसेवी नवजोत नागरा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के हर वर्ग तक सेवा का संदेश पहुँचाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

समाजसेवी नवजोत नागरा ने कहा कि सम्मानित होने वालों ने अपने-अपने क्षेत्रों में समाज की बेहतरी के लिए निस्वार्थ भाव से योगदान दिया है। इस बैठक में भाजपा के महासचिव श्री सुरेश यादव, संजय गुप्ता ,पार्षद प्रमोद कुमार , पूर्व पार्षद सुरेंद्र बब्बल , दवेश कोशिश , अतुल अरोड़ा,संदीप कुमार जौनी ,उपाध्यक्ष शेष राम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम शर्मा , युवा मोर्चा के उप प्रधान आयुष्मान बत्ता ,सचिव सोनू बिड़ला, मनीष,शिवा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Chandigarh News
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
