पिलानी में गोल्ड लोन को लेकर बड़ा आरोप
(गोल्ड लोन )राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी इलाके से गोल्ड लोन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गोल्ड लोन देने वाली कंपनी Manappuram Finance Limited पर उसकी पत्नी के असली सोने के झुमके बदलकर नकली देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
15 हजार रुपये के लोन के बदले गिरवी रखे थे झुमके
जानकारी के मुताबिक हनुमन्तपुरा (खेड़ला का बास) के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र खेताराम ने 12 मार्च 2026 को पिलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को उन्होंने पिलानी स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा से 15 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इस लोन के बदले उन्होंने अपनी पत्नी के करीब 3.5 ग्राम वजनी सोने के झुमके गिरवी रखे थे। (गोल्ड लोन )
लोन चुकाने के बाद लौटाए गए झुमके
पीड़ित के अनुसार 10 मार्च 2026 को उन्होंने पूरा लोन चुका दिया। लोन की राशि चुकाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और देर शाम तक कार्यालय में बैठाए रखा। इसके बाद कर्मचारियों ने झुमके वापस लौटा दिए। ओमप्रकाश का कहना है कि जब वह घर पहुंचे और झुमकों की जांच की, तो उन्हें शक हुआ। झुमकों का वजन करीब 4 ग्राम था, लेकिन जांच कराने पर पता चला कि वे असली सोने के नहीं बल्कि नकली हैं। (गोल्ड लोन )
शिकायत करने पर बदसलूकी का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन वह अपनी पत्नी के साथ दोबारा कंपनी के कार्यालय पहुंचे और इस बारे में शिकायत की। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। ओमप्रकाश का आरोप है कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनकी पत्नी के असली सोने के झुमके हड़प लिए और उनकी जगह नकली झुमके दे दिए।
अब पीड़ित ने पिलानी थाने में शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और असली सोने के झुमके वापस दिलाने की मांग की है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
