क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त
(साहसिक शिविर) प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आशीष कुमार व सहायक प्राध्यापिका सविता के मार्गदर्शन में श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली, हिमाचल प्रदेश में 17 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित साहसिक शिविर में गर्वपूर्वक भाग लिया। यह शिविर उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला, हरियाणा द्वारा एनएसएस प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
के सहयोग से आयोजित किया गया था।
बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा वंदना कुमारी और बी.कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा मुस्कान रमौला ने हिमाचल प्रदेश सरकार के साहसिक कार्यक्रम के अंतर्गत 912वाँ कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। शिविर के दौरान उन्होंने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, नदी पार करना, ट्रेकिंग, कैंपिंग, जंगल क्राफ्ट, सर्वाइवल कौशल तथा नेतृत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया। {साहसिक शिविर) प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्होंने 70 किलोमीटर का ट्रेक पूरा किया और 7200 फीट की ऊँचाई तक पहुँचीं। संस्थान ने उनके अनुशासन और शारीरिक फिटनेस की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने इस उपलब्धि पर स्वयंसेविकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
