अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा ईरान से जुड़ा ये बड़ा सवाल

PM मोदी

Nishi Kashyap
4 Min Read

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पूछा गया सवाल (PM मोदी)

( PM मोदी) Arvind Kejriwal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पूछा कि क्या ईरान की तरफ से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर प्रधानमंत्री को कोई स्पष्ट आश्वासन मिला है।

केजरीवाल का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। गुरुवार रात हुई इस चर्चा में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते ( PM मोदी) हालात पर चिंता जताई और भारत की दो प्रमुख चिंताओं को सामने रखा—भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा व व्यापारिक माल की निर्बाध सप्लाई।

एक्स पर PM मोदी से किया सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्या ईरानी राष्ट्रपति ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने का भरोसा दिया है।

अपने पोस्ट में केजरीवाल ने यह भी पूछा कि क्या पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट से भारत के नागरिकों और व्यापार को जल्द राहत मिलने की कोई संभावना है।

ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम Strait of Hormuz को बंद कर दिया है, जिसे भारत के ऊर्जा आयात का प्रमुख मार्ग माना जाता है। हालात तब और गंभीर हो गए जब तीन दिन पहले भारत आ रहे एक तेल टैंकर पर ईरानी सेना ने फायरिंग कर दी, जब वह इस समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इस घटना ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

इससे पहले भी Arvind Kejriwal प्रधानमंत्री Narendra Modi की विदेश नीति को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने पूछा था कि ऐसी क्या स्थिति है कि भारत को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सामने झुकना पड़ रहा है।

केजरीवाल ने विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी की सप्लाई रोक दी गई है और फिलहाल गैस केवल घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

तेल और गैस की स्थिति और बिगड़ने की आशंका

केजरीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिए गए फैसलों का असर अब आम जनता पर पड़ सकता है। उनके मुताबिक तेल और गैस की कमी की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या आने वाले समय में यह संकट और गहरा हो सकता है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *