जयपुर की होगी ‘कायापलट’ राजधानी जयपुर में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव

जयपुर होगा आधुनिक और जाम-मुक्त

Nishi Kashyap
4 Min Read

राजस्थान, 13 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

जयपुर होगा आधुनिक और जाम-मुक्त

राजस्थान की राजधानी जयपुर अब जल्द ही एक नए और आधुनिक रूप में बदलने वाली है। शहर में बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने मास्टर प्लान तैयार किया है। (जयपुर) गुरुवार को ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 94वीं बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 6 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई।

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद जयपुर की सड़कों का नक्शा पूरी तरह बदलने वाला है।

अर्बन रोड कॉरिडोर: न्यू सांगानेर रोड होगी जाम-मुक्त

    JDA ने सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड के पुनर्विकास को हरी झंडी दी है। भारी ट्रैफिक से निपटने के लिए यहां सिग्नल-फ्री यू-टर्न, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग और सड़क किनारों पर बागवानी के जरिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे सड़क सुचारु और जयपुर की सबसे सुंदर सड़कों में शामिल होगी।

    द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट: 4 नए बॉक्स कल्वर्ट

      द्रव्यवती नदी के पास कॉलोनियों के बीच आवाजाही आसान बनाने के लिए चार नए बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। इससे नदी के दोनों ओर बसी कॉलोनियों के बीच दूरी कम होगी और स्थानीय लोग लंबी दूरी तय करने से बचेंगे।

      प्रमुख जंक्शनों का वैज्ञानिक पुनर्विकास

        शहर के पुराने और व्यस्त चौराहों जैसे सेंट्रल स्पाइन, पानीपेच, जल भवन, चांदपोल सर्किल, गोनेर रोड, महल रोड और अंबाबाड़ी का वैज्ञानिक पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें जंक्शन की चौड़ाई बढ़ाना और ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग सुधारना शामिल है।

        असुरक्षित कट्स हटेंगे, सड़क सुरक्षा में सुधार

          टोंक रोड, गोपालपुरा बाईपास, महल रोड, सहकार मार्ग और कालवाड़ रोड पर असुरक्षित मीडियन कट्स बंद किए जाएंगे। इनकी जगह सुरक्षित और व्यवस्थित यू-टर्न बनाए जाएंगे, ताकि वाहन अनियंत्रित तरीके से सड़क पार न कर सकें।

          पैदल यात्रियों के लिए 3400 मीटर नया फुटपाथ

            कालवाड़ रोड पर दोनों ओर 2200 मीटर लंबा और लोहा मंडी रोड पर 1200 मीटर लंबा फुटपाथ बनेगा। इससे पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वाहनों की गति में बाधा नहीं आएगी।

            “सेफ स्कूल और कॉलेज जोन”

              जयपुर में पहली बार “सेफ स्कूल और कॉलेज जोन” बनाया जाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट भगवान दास रोड पर सेंट जेवियर, सेंट सोल्जर और मैरीलैंड स्कूल के पास शुरू होगा। इसमें टेबलटॉप क्रॉसिंग, स्पीड मार्किंग, पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग और गार्ड रेल्स जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल होंगी, ताकि छात्र सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।

              कार्य चरणबद्ध तरीके से होंगे

              जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्वीकृत बदलावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि आमजन को यातायात में सुगमता और सुरक्षा का लाभ मिल सके।

              नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

              Leave a Comment

              Leave a Reply

              Your email address will not be published. Required fields are marked *