पंजाब विधानसभा में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल, क्या अब जाएगी विधायकी ?

Nishi Kashyap
4 Min Read

कांग्रेस MLA की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद तेज हो गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को सदन में खैरा की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और महिलाओं तथा मजदूर वर्ग के खिलाफ अपमानजनक भाषा के लिए तत्काल बिना शर्त माफी की मांग की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की, जिसमें अगर खैरा सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई।

कांग्रेस विधायक ने ​महिलाओं के खिलाफ दिया था विवादित बयान

चीमा ने सदन को बताया कि खैरा ने AAP सरकार की ‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को मिलने वाली 1,000 रुपये मासिक सहायता पर व्यंग्यात्मक पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि ‘1,000 रुपये पर गिद्दा करने वाली महिलाओं से बहादुर बेटे कैसे पैदा होंगे?’ चीमा ने इसे महिलाओं, खासकर (पंजाब विधानसभा )गरीब और जरूरतमंद महिलाओं का अपमान बताया। जब चीमा ने आपत्ति जताई तो खैरा ने उन्हें ‘बंदुआ मजदूर’ कहकर व्यक्तिगत हमला किया, जिसे चीमा ने विधायक के स्तर के अनुरूप नहीं बताया।

‘कांग्रेस से आधिकारिक माफी की मांग’

मीडिया से बातचीत में चीमा ने कांग्रेस से आधिकारिक माफी की मांग की, क्योंकि उनकी पार्टी के सदस्यों ने मजदूर समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए। (पंजाब विधानसभा )उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कई विधायकों के पूर्वज मजदूर पृष्ठभूमि से हैं-क्या वे ‘बंदुआ मजदूर’ कहलाना स्वीकार करेंगे? यह न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पंजाब के मेहनतकश लोगों की गरिमा का अपमान है।’

महिलाओं के अपमान पर पंजाब की राजनीति में भूचाल

चीमा ने अपनी विनम्र पृष्ठभूमि पर गर्व जताया और कहा कि भारत का संविधान, जिसे बाबासाहेब अंबेडकर ने तैयार किया, ने साधारण पृष्ठभूमि के लोगों को उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर दिया। (पंजाब विधानसभा )उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं गर्व (पंजाब विधानसभा )से कहता हूं कि मैंने पंजाब की माताओं, बेटियों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के कल्याण के लिए पांच व्यापक राज्य बजट पेश किए हैं।’

AAP की महिला विधायकों ने किया विरोध

यह विवाद बजट सत्र के दौरान भड़का, जब AAP की महिला विधायकों ने सदन के वेल में उतरकर विरोध किया। सदन ने पहले ही खैरा की टिप्पणियों की निंदा प्रस्ताव पारित किया था। पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी खैरा को तलब किया है। (पंजाब विधानसभा ) कांग्रेस ने खैरा के बयान पर माफी मांगी, लेकिन AAP इसे अपर्याप्त मान रही है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *