महिला का पीछा कर झपटी सोने की चेन, CCTV में कैद हुई घटना

दिन-दिहाड़े चोरी से इलाके में दहशत

Nishi Kashyap
3 Min Read

लुधियाना,13 मार्च 2026 आवाज़ इंडिया टुडे

दिन-दिहाड़े चोरी से इलाके में दहशत

(सोने की चेन )कोट मंगल सिंह इलाके के रणजीत नगर में दिन-दिहाड़े लूट की घटना सामने आई है। एक्टिवा पर जा रही दो महिलाओं में से एक के गले से लुटेरा सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पीड़ित महिला ने कुछ दूरी तक लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (सोने की चेन ) कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लाल रंग की टी-शर्ट, टोपी और चश्मा पहने एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर महिलाओं का पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया (सोने की चेन ) और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी महिला

पीड़ित महिला गगनदीप कौर ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। करीब सुबह 11 बजे वह अपनी भांजी के साथ अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी। घर से निकलने के बाद एक युवक एक्टिवा पर काफी देर तक उनका पीछा करता रहा।

सुनसान जगह देखकर झपटी सोने की चेन

जब वे सुप्रीम बिस्कुट फैक्टरी के पास पहुंचीं तो वहां सुनसान जगह का फायदा उठाकर लुटेरे ने पीछे से आकर उनके गले में पहनी करीब 3 तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है (सोने की चेन )और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *