आगामी चुनाव- श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार

समाज सेवा और जनकल्याण होना चाहिए राजनीति का उद्देश्य

Nishi Kashyap
3 Min Read
आगामी चुनाव

कालका,12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

आगामी चुनावों को लेकर श्री हिंदू तख्त का बड़ा बयान

सुनील दत्त: (आगामी चुनाव)पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष महंत श्री प्रवीण कुमार ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री हिंदू तख्त किसी भी राजनीतिक दल का अंध समर्थन नहीं करेगा, बल्कि उस पार्टी और उम्मीदवार (आगामी चुनाव) का समर्थन करेगा जो वास्तव में जनता के हित में कार्य कर रहा हो।

समाज सेवा और जनकल्याण होना चाहिए राजनीति का उद्देश्य

महंत प्रवीण कुमार ने कहा कि आज के समय में राजनीति का (आगामी चुनाव) मुख्य उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज सेवा, विकास और जनकल्याण होना चाहिए।

विकास और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करने वालों को मिलेगा समर्थन

उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी (आगामी चुनाव)प्रदेश के विकास, धार्मिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करेगी, श्री हिंदू तख्त उसका पूरा समर्थन करेगा।

समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का लक्ष्य

महंत प्रवीण कुमार ने कहा कि श्री हिंदू तख्त हमेशा से समाज में भाईचारे, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करता रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज को एकजुट (आगामी चुनाव) रखना और लोगों के हित में सकारात्मक भूमिका निभाना है।

पंजाब की जनता चाहती है विकास और शांति

उन्होंने कहा कि पंजाब (आगामी चुनाव)की जनता विकास, शांति और बेहतर व्यवस्था चाहती है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जनता की भावनाओं को समझें और प्रदेश के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाकर ईमानदारी से काम करें।

जनता के हित को देखते हुए लिया जाएगा अंतिम फैसला

महंत प्रवीण कुमार ने कहा कि श्री हिंदू तख्त (आगामी चुनाव) आने वाले समय में प्रदेश के हालात और विभिन्न दलों के कार्यों को देखते हुए निर्णय करेगा कि किस पार्टी को समर्थन दिया जाए। जो भी दल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, श्री हिंदू तख्त उसी का साथ देगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *