कालका,12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
कॉलेज में एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’ बैठक का आयोजन
सुनील दत्त: (एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’) श्रीमती अरुणा आसिफ अली पोस्टग्रेजुएट कॉलेज कालका में आज एल्यूमनी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कॉलेज प्रिंसिपल गीता सुखीजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि बैठक की अध्यक्षता राजकीय कॉलेज कालका एल्युमनी एसोसिएशन के प्रधान विजय बंसल एडवोकेट ने की।
कई गणमान्य सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर बैठक (एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’) में एस.के. थामा, संजय बंसल, अरुण कुमार कोड़ा, (एल्यूमनी बैठक) जीतेन्द्र, रमेश चौधरी, शशि गुप्त, प्रो. मीनू ख्यालिया, प्रो. नवनीत नैंसी, प्रो. भैरवी सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
15 मार्च को होगा मेगा एल्यूमनी मीट ‘मिलाप’
एल्युमनी एसोसिएशन के प्रधान विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च 2026 को राजकीय कॉलेज कालका परिसर में मेगा एल्यूमनी मीट ‘मिलाप’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सभी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि इस एल्यूमनी मीट में कॉलेज से (एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’) शिक्षा प्राप्त कर चुके पुराने छात्र एक बार फिर मिलेंगे, अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे और अपने अनुभव भी साझा करेंगे। साथ ही कॉलेज और छात्रों के विकास को लेकर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
कई पूर्व छात्र उच्च पदों पर कार्यरत
विजय बंसल ने बताया कि कालका राजकीय कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई छात्र आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं और कई छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में सभी पूर्व छात्रों का एक साथ मिलना सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी।
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें आने वाले अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। (एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’) कार्यक्रम के दौरान एल्यूमनी सदस्य अपने विचार साझा करेंगे और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर में भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
कॉलेज के विकास में एल्यूमनी का महत्वपूर्ण योगदान
इस अवसर पर प्रिंसिपल (एल्यूमिनी मीट ‘मिलाप’) गीता सुखीजा ने कहा कि एल्यूमनी संगठन के सदस्य समय-समय पर कॉलेज स्टाफ और छात्रों को मार्गदर्शन देते रहते हैं और कॉलेज के विकास में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
