होशियारपुर में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद! कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई , CM मान ने जारी किए सख्त आदेश

कालाबाजारी पर जारी किए सख्त आदेश

Nishi Kashyap
5 Min Read
(कमर्शियल सिलेंडर)

चंडीगढ़, 12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई- मुख्यमंत्री भगवंत मान

(कमर्शियल सिलेंडर) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब में एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही सिलेंडर जमा करने या ब्लैक में बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के बीच पंजाब में रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगने की खबरों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने (कमर्शियल सिलेंडर) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक से स्थिति की पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में गैस की आपूर्ति पर (कमर्शियल सिलेंडर) लगातार नजर रखी जाए और कहीं भी कृत्रिम कमी न बनने दी जाए।

बुधवार को मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर या पेट्रोलियम उत्पादों का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब में करीब 10 हजार शादियां होने वाली हैं, (कमर्शियल सिलेंडर) ऐसे में लोगों को गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता हो रही है, लेकिन सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

नंगल और बठिंडा प्लांट की सप्लाई प्रभावित

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आरोप लगाया कि केंद्र (कमर्शियल सिलेंडर) सरकार हरियाणा के पानीपत प्लांट को 100 प्रतिशत सिलिंडर आपूर्ति दे रही है, जबकि पंजाब के नंगल और बठिंडा स्थित प्लांटों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां लगभग न के बराबर आपूर्ति हो रही है, जिससे आगे स्थिति बिगड़ सकती है।

कालाबाजारी पर जारी किए सख्त आदेश

सरकार ने गैस या तेल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी (कमर्शियल सिलेंडर) कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों के डीसी और डीएफएससी को फील्ड में टीमें उतारकर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार केंद्र को पत्र लिखकर देश और पंजाब में गैस सिलिंडरों की उपलब्धता की स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह भी करेगी।

होशियारपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद

होशियारपुर में एलपीजी गैस की सप्लाई में (कमर्शियल सिलेंडर) आई भारी बाधा के कारण उपभोक्ताओं और कारोबारियों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लगभग आधी कर दी गई है।

एक स्थानीय एलपीजी डीलर ने बताया कि स्थिति को बुकिंग (कमर्शियल सिलेंडर) सिस्टम में आ रही तकनीकी दिक्कतों ने और गंभीर बना दिया है। उपभोक्ताओं को आईवीआरएस, मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग करने में परेशानी आ रही है, जिससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है।

डिजिटल माध्यमों से बुकिंग करने की दी जा रही सलाह

हालांकि डीलर के अनुसार यूपीआई ऐप के माध्यम से बुकिंग और भुगतान सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को इन डिजिटल माध्यमों से बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है।

इस समस्या का सबसे अधिक असर होटल, (कमर्शियल सिलेंडर) कैटरिंग और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ा है, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप है। होटल शिराज रीजेंसी के मालिक श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण होटल और कैटरिंग कारोबारियों को मजबूरन खाना बनाने के लिए डीजल भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक गीजर का उपयोग किया जा रहा है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *