कालका, 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर दिखाई मानवीयता
सुनील दत् (बोर्ड परीक्षा )आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए 12वीं कक्षा की एक छात्रा की समय पर मदद कर उसे बोर्ड परीक्षा देने में सहयोग किया। (बोर्ड परीक्षा) पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण छात्रा को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिली और वह परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकी।
पुलिस ने छात्रा को पहुँचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे कालका बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही ईआरवी-522 की टीम को एक 12वीं कक्षा की छात्रा दर्द से कराहती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने तुरंत छात्रा से बात कर उसकी समस्या के बारे में पूछा, जिस पर उसने बताया कि उसे पेट में तेज दर्द हो रहा है और आज ही दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी बोर्ड परीक्षा भी है। (बोर्ड परीक्षा) स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ईआरवी टीम ने बिना समय गंवाए छात्रा को तुरंत कालका सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर दवा दी, जिससे छात्रा को काफी राहत मिली। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद परिजन (बोर्ड परीक्षा) छात्रा को समय पर परीक्षा केंद्र तक लेकर पहुंचे, जिससे वह अपनी महत्वपूर्ण बोर्ड परीक्षा दे सकी।
समय पर मदद कर पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी: डीसीपी
वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला पुलिस की ईआरवी टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर आमजन की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। (बोर्ड परीक्षा) बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान छात्रा की समय पर मदद करना पुलिस की जिम्मेदारी और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण है। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम में शामिल एएसआई केशपाल, एसपीओ रमन कुमार तथा चालक देवेन्द्र सिंह की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज: पंचकूला पुलिस हमेशा यह प्रयास करती है कि जनता को न केवल सुरक्षा मिले बल्कि मुश्किल समय में तुरंत सहायता भी हमारी पुलिस टीम हर (बोर्ड परीक्षा) परिस्थिति में मानवीय मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
