कालका 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
विदेशी पर्यटकों के खिल उठे चेहरे
(सुनील दत्त ) पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सेवा भाव का परिचय देते हुए विदेशी पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला घूमने आए न्यूजीलैंड के पर्यटकों का एक दल, जो कालका स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था, रविवार शाम भारी मुसीबत में फंस गया। (विदेशी पर्यटक) दरअसल, ऑटो से सफर के दौरान एक विदेशी युवक अपना बैग ऑटो में ही भूल गया था। इस बैग में पासपोर्ट, वीजा और अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
रविवार रात करीब 7 बजे कालका थाना के नजदीक इंचार्ज रामू स्वामी के नेतृत्व में ईआरवी 522 टीम को जब पर्यटकों ने अपनी आपबीती सुनाई, उस समय ईआरवी में सब-इंस्पेक्टर अनिल और एसपीओ सुच्चा सिंह तैनात थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए इलाके के सभी ऑटो चालकों से संपर्क साधना शुरू किया और गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि (विदेशी पर्यटक) महज 3 घंटे के भीतर रात करीब 10 बजे पुलिस ने उस ऑटो को ढूंढ निकाला और युवक का बैग पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।
विदेशी पर्यटकों ने जताया आभार
अपना कीमती सामान वापस पाकर विदेशी युवक भावुक हो गया और “थैंक्यू पंचकूला पुलिस” कहकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत बुरा अनुभव साबित होने वाला था। पुलिस ने जिस तरह हमारी मदद की, हम उससे बेहद खुश हैं। (विदेशी पर्यटक) अब हम भारत से एक सुखद अनुभव लेकर अपने देश वापस जाएंगे।” (यह वाक्य अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करके लिखा गया है।)
पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज: भारत की संस्कृति में ‘अतिथि देवो भव’ की भावना सर्वोपरि है और हमारे लिए हर पर्यटक एक सम्मानित अतिथि के समान है। पंचकूला पुलिस का प्रयास रहता है कि यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित और सकारात्मक अनुभव मिले, ताकि वे अपने देश लौटकर भारत की अच्छी छवि लेकर जाएं।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: जनसेवा और सुरक्षा ही हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हमारी टीम ने जिस तेजी से विदेशी पर्यटकों की मदद की, वह विभाग के लिए गर्व की बात है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
