पंचकुला,10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
(अभिनव शर्मा ) हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने आज नवीन लघु सचिवालय भवन, सेक्टर-1 में स्थित ई.वी.एम वेयरआउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस पर लगे ताले की सील चैक की और ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरा, बिजली की व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की जांच भी की। (ए. श्रीनिवास) इसके उपरांत उन्होंने फस्ट लैवल चैकिंग रूम और वेयरहाउस के बाहर तैनात गार्द का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास और उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने ईवीएम लाॅग बुक में भी एंट्री की।
ईवीएम सुरक्षा के लिए वेयरहाउस की जांच
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन के अधिकार में रखी गई इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। (ए. श्रीनिवास) मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चेकिंग के उपरांत अपनी निगरानी में वेयरहाउस को सील करवाया और सील को चेक भी किया।
मौके पर ये अधिकारी थे उपस्थित
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, इलेक्शन विभाग के नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप, भारतीय जनता पार्टी से संजीव कौशल, (ए. श्रीनिवास) कांग्रेस से राज सिंह चौहान , आईएनएलडी से मनोज अग्रवाल और भागीरथ, जेजेपी से के.सी भारद्वाज, आम आदमी पार्टी से अजमेर सिंह व संजीव कुमार, सीपीआई(एम) से वेद प्रकाश और बीएसपी से राजिंद्र उपस्थित रहे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
