नई दिल्ली 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष का किया विरोध
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कथित आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया स्थगन आदेश का स्वागत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने इस अदालत के फैसले को “अपराधियों के लिए बड़ा झटका” बताते हुए कहा कि (CM रेखा गुप्ता) भ्रष्टाचार के आरोपियों को आखिरकार कानून के सामने जवाब देना ही पड़ेगा।
प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दिया कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक कड़ा संदेश साझा करते हुए आरोप लगाया कि इस पूरे मामले ने भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली हाई कोर्ट का आज का आदेश दिल्ली के अपराधियों के चेहरे पर तमाचा है। (CM रेखा गुप्ता) झूठ और फरेब की उम्र बहुत छोटी होती है, और आज सत्य की जीत की ओर एक और कदम बढ़ा है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आप पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मामले में हो रही प्रगति से ध्यान भटकाने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल और उनके साथी जानते थे कि सच क्या है। यही कारण है कि वे जल्दबाजी में ढोल पीटने लगे और अपने (CM रेखा गुप्ता) पापों को धोने के लिए घड़ियाली आंसू बहाने लगे।” मुख्यमंत्री ने अंत में जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
