चंडीगढ,9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
अवैध कब्जों का जायजा लेने पहुंचे चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी
(जे के बत्ता ) नयागांव के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री विनित जोशी जी और भाजपा मंडल प्रधान भूपेन्द्र भूपी ,सुरेन्द्र बब्बल कोशिश,जोगिन्द्र पाल गुज्जर, मास्टर जसवंत सिंह, मारक्रेट कमेटी प्रधान उमेश गुल्यानी ,युवा मोर्चा प्रधान शुभम शर्मा ,मास्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए चंडीगढ के पहले ऐसे मेयर श्री सौरभ जोशी जिन्होने (मेयर सौरभ जोशी) आज पंजाब ईंजिनियर कालेज –नयागांव बैरियर के पास राजिंद्रा पार्क रोड क्षेत्र का दौरा कर वहां ट्रैफिक जाम की समस्या और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों की स्थिति का जायजा लिया।

मेयर श्री सौरभ जोशी के इस दौरे का नयागांव निवासियों एवं पार्षदों ने उनका स्वागत किया और कहा कि पहली बार कोई चंडीगढ़ का मेयर स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और स्थिति का निरीक्षण करने आया है। उनका सारे नयागांव वासीयो की ओर से धन्यावाद भी किया । इस अवसर पर मेयर श्री सौरभ जोशी के साथ क्षेत्र के पार्षदों , नयागांव के निवासी, भाजपा पंजाब के स्टेट मीडिया (मेयर सौरभ जोशी) हेड विनीत जोशी, नगर निगम चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी तथा प्रवर्तन अधीक्षक भी मौजूद थे।
ट्रैफिक सुधारने और अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान मेयर श्री सौरभ जोशी ने ट्रैफिक जाम की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए और इसके लिए तुरंत अल्पकालिक कार्य योजना तैयार की जाए। इसके साथ ही नगर निगम की प्रवर्तन टीमों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर अवैध रूप से बैठने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सड़कों पर होने वाले अवरोध को दूर किया जा सके। (मेयर सौरभ जोशी) मेयर ने इंजीनियरिंग विंग को यह भी निर्देश दिए कि राजिंद्रा पार्क रोड पर नयागांव की ओर से चंडीगढ के गांव खुड्डा अलीशेर की तरफ पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों की सुविधा के लिए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित करने की योजना तैयार की जाए।
मेयर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इस मौके पर स्थानीय निवासियों के साथ साथ नयागांव के मण्डल अध्यक्ष भूपिंदर भूपी, पार्षद प्रमोद, पूर्व पार्षद सुरिंदर कौशीश बब्बल, शुभम शर्मा ,आयुषमान बत्ता ने मेयर को बताया कि इस क्षेत्र में केवल 5-10 विक्रेताओं के पास ही वैध लाइसेंस हैं, जबकि लगभग 100 विक्रेता अवैध रूप से रोजाना कारोबार कर रहे हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेयर श्री सौरभ जोशी ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि मौके पर दिए गए निर्देशों के अनुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगले सप्ताह स्वयं इस कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि क्षेत्र के निवासियों और आने-जाने वाले लोगों को स्थायी राहत मिल सके। मेयर श्री सौरभ जोशी ने दोहराया कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था, व्यवस्थित वेंडिंग और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित ढांचा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
