बठिंडा, 9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
(जगसीर भुल्लर): जिले के तलवंडी साबो इलाके में कुछ दिन पहले हुए एक हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस दर्दनाक वारदात में भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या कर दी थी। बठिंडा पुलिस की सीआईए-1 टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने दी मामले की जानकारी
इस संबंध में सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18-19 फरवरी 2025 की दरमियानी रात को गांव भागी बांदर निवासी 52 वर्षीय दर्शन सिंह का शव थाना तलवंडी साबो क्षेत्र से बरामद हुआ था। (हत्या) शव खून से लथपथ हालत में मिला था और उसके सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव थे। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बठिंडा ने जांच सीआईए-1 की विशेष टीम को सौंपी थी।
जांच के दौरान सीआईए स्टाफ ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मानव सूत्रों की मदद ली। पूछताछ के दौरान जब मृतक के भतीजे कुलदीप सिंह के बयानों में विरोधाभास पाया गया, तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि—
आरोपी ने बताया कि उसने पुरानी निजी रंजिश के चलते अपने चाचा की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खूनी रंजिश का कारण बना।
अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
