हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़,09 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने Bagha Purana में दिनदहाड़े हुए सरपंच की हत्या पर दुख व्यक्त किया और साथ ही Punjab सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, क्योंकि राज्य में लगातार हत्या और लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के गृह मंत्री को मजाक करने से ही समय नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि जब Aam Aadmi Party के सरपंच और नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेंगे। बाघा पुराना हत्याकांड में आरोप भी आम आदमी पार्टी के ही एक विधायक पर लग रहे हैं।

महिलाओं को किया गुमराह – (हरसिमरत कौर)

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अब महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ झाड़ू उठा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने महिलाओं को गुमराह कर वोट हासिल किए, लेकिन अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया। अब फिर से महिलाओं को बहलाने के लिए नए वादे करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस बार महिलाएं इनके झूठे प्रचार में नहीं आएंगी।

उन्होंने Bhagwant Mann पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब अपने हेलीकॉप्टर से नीचे उतर आए हैं। चार साल उन्होंने हवा में ही गुजार दिए और अब लोगों के बीच बैठकर फिर से उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बेंगलुरु से लौटने के बाद मुख्यमंत्री की हालत भी बदल गई है, क्योंकि अब उनकी सरकार के सिर्फ आठ महीने ही बचे हैं। उन्हें पता है कि आठ महीने बाद हालात क्या होने वाले हैं, इसलिए अब वह लोगों के बीच बैठकर पुरानी बातें कर उन्हें फिर से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *