चंडीगढ़, 7 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
देश भर में 14.2 किलो के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ाई गई है।
घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में ज़ोरदार उछाल
पंजाब के अमृतसर में घरेलू गैस सिलेंडर (LPG सिलेंडर ) 890 रुपये में मिल रहा था जो अब करीब 950 रुपये में मिलेगा। वहीं जालंधर में घरेलू सिलेंडर की क़ीमत 882 रुपये से बढ़कर 942 रुपये की गई है। इसके साथ ही लुधियाना में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 880 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो गई है। वहीं व्यवसायिक सिलेंडर का रेट 1851 रुपये से बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है। (LPG सिलेंडर) पटियाला में पहले रसोई गैस की कीमत 862.50 था। अब यह बढ़कर 922.50 रुपये हो गया है।

महिलाओं में नाराज़गी
सिलेंडर की कीमतें (LPG सिलेंडर) बढ़ने के कारण लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। (LPG सिलेंडर) महिलाओं का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट हिल जाएगा। सरकार को इस पर गौर करना चाहिए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
