सिंघा देवी नयागांव में हर्बल रंगों के साथ लोगों ने धूमधाम से मनाई होली-राम मिलन नेगी।

crimeawaz
3 Min Read

Holi Celebration New Chandigarh सिंघा देवी नयागांव में हर्बल रंगों के साथ लोगों ने धूमधाम से मनाई होली-राम मिलन नेगी।

जे के बत्ता: न्यू-चंडीगढ : नयागांव के सिंघा देवी के प्रधान श्री राम मिलन नेगी ने बताया कि यह होली का त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर प्रेम, अपनत्व और सौहार्द के रंगों में रंगने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार रंगों की विविधता होली को सुंदर बनाती है, उसी प्रकार समाज की एकता और सामूहिक प्रयास ही विकास की सच्ची पहचान हैं।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास और प्रगति के संकल्प को और मजबूत करें। प्रधान श्री राम मिलन नेगी ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया है।

Holi Celebration New Chandigarh

बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। प्रधान श्री राम मिलन नेगी ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियां सजी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार प्राकृतिक (हर्बल) रंगों की मांग अधिक है। लोग अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक (केमिकल) रंगों से परहेज कर रहे हैं। प्रधान श्री राम मिलन नेगी ने बताया कि यह प्रवृत्ति स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।घरों में भी होली की तैयारियां जोरों पर हैं।

महिलाएं गुझिया, मठरी और अन्य पारंपरिक पकवान बनाने में व्यस्त हैं। प्रधान श्री राम मिलन नेगी ने बताया कि नयागांव के अलावा सिंघा देवी में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *