Mohali bomb threat
Mohali bomb threat : मोहाली 17 फरवरी 2026- मोहाली के एक प्राइवेट स्कूल को आज ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को खाली करवा दिया गया और सभी छात्र व स्टाफ घर भेज दिए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है।
दरअसल मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल और कुछ अन्य स्कूलों को भी ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड इसे जांच रही है।

एसपी सिटी, दिलप्रीत सिंह के अनुसार, धमकी वाला ईमेल “खालिस्तान नेशनल आर्मी फोर्स” के नाम से भेजा गया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका, बांग्लादेश और अन्य देशों से ऐसे ईमेल लगातार भेजे जा रहे हैं ताकि पंजाब में अफरा-तफरी फैले। हालांकि, फोर्टिस हॉस्पिटल की जांच में किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
