भारत-फ्रांस 3.25 लाख करोड़ की बड़ी डील, पीएम मोदी आज मैक्रों से मिलेंगे

Muskaan gill
2 Min Read

Indo-Pacific Strategy

Indo-Pacific Strategy : मुंबई 17 फरवरी 2026-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई में आमने-सामने मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर भारत और फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह डील रकम के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य खरीद होगी और इसके तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे।

बैठक के दौरान दोनों नेता रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह बैठक दोपहर 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में आयोजित होगी।

Indo-Pacific Strategy-

दोनों नेता शाम 5:15 बजे वे भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दोनों देशों के उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *