CBSE 10th Board Exam 2026
CBSE 10th Board Exam 2026 : नई दिल्ली 17 फरवरी 2026- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए नई गाइडलाइन और आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।
कक्षा 10वीं का पहला पेपर गणित (Maths) का होगा, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड रखा गया है। छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुँचें, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो सके।

इस साल से बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दूसरी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 1 जून के बीच किया जा सकता है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और सुधार का एक और मौका मिलेगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
