Online Banking Fraud
Online Banking Fraud : धर्मशाला 11 फरवरी 2026 क्राइम आवाज़ इंडिया-हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में साइबर ठगों ने एक डॉक्टर से 36 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करीब तीन दिन तक मानसिक दबाव में रखा। गंभीर मामले में फंसाने की धमकी देकर ठगों ने नाम हटाने के बदले यह रकम ली। Online Banking Fraud डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार ठगों ने नवंबर 2025 में डॉक्टर से संपर्क कर उन्हें गंभीर अपराध में आरोपी बताया। डर और दबाव में आकर डॉक्टर ने दो ट्रांजेक्शन के जरिये 36 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।Online Banking Fraud ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने जनवरी 2026 में पुलिस को शिकायत दी। प्राथमिकी दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला मामले की जांच कर रही है।
दो माह में चार मामलों में 2.21 करोड़ की ठगी

जनवरी और फरवरी में जिले में साइबर ठगी के चार मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले फर्जी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से जुड़े हैं। इन मामलों में 2.21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। एक व्यक्ति से 50.74 लाख , दूसरे से 40 लाख और तीसरे मामले में 94,80,924 रुपये की ठगी की गई। तीनों मामलों में ठगों ने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर पीड़ितों को व्हाट्एप ग्रुप में जोड़ा।
इसके बाद फर्जी निवेश एप पर दोगुने मुनाफे का लालच देकर रकम लगवाई गई। एप पर रकम बढ़ती दिखाई जाती रही, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की गई तो टैक्स के नाम पर और राशि जमा करवाने की मांग की गई। कई पीड़ितों ने रिश्तेदारों से उधार लेकर भी पैसा ट्रांसफर किया था।
जनवरी और फरवरी में साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी के चार मामलों की शिकायतें दर्ज हुई हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है। – रोहित मालपानी, पुलिस उप महानिरीक्षक, साइबर क्राइम
बिना ओटीपी और लिंक क्लिक किए व्यापारी के खाते से 1.35 लाख गायब

वहीं ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सुंदरनगर में सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक छोटे कारोबारी के बैंक खाते से 1.35 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़ित का दावा है कि उसने न तो किसी को ओटीपी साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, इसके बावजूद उसके खाते से पूरी राशि निकल गई। जानकारी के अनुसार भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले हनुमंत पवार के बैंक खाते से रहस्यमयी तरीके से रकम गायब हो गई।
घटना का पता तब चला जब उन्होंने खाते की जांच की और उसमें मात्र 18 रुपये शेष पाए। मेहनत की कमाई अचानक गायब होने से व्यापारी परेशान है और उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने पर सुंदरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
