सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी मोहाली में प्रथम राष्ट्रीय ‘यूथ पार्लियामेंट–2026’ का भव्य आयोजन

Muskaan gill
3 Min Read

National Youth Parliament 2026

National Youth Parliament 2026 : मोहाली 10 फरवरी 2026 -भविष्य के सजग और उत्तरदायी नेतृत्व के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी, मोहाली के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ की ओर से प्रथम सी.जी.सी.यू. राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर युवाओं को देश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला साथ ही उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ भी प्राप्त हुई National Youth Parliament 2026 इस यूथ पार्लियामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 118 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया, जो इसकी राष्ट्रीय महत्ता को दर्शाता है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु ₹30,000 की पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई थी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री अविनाश राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री नगिंदर सिंह परमार और वरिष्ठ पत्रकार श्री तरुण झा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने शासन प्रणाली और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

यह संपूर्ण कार्यक्रम स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ के निदेशक प्रो. (डॉ.) जे.पी. यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. दिव्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

National Youth Parliament 2026-

यूथ पार्लियामेंट का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमें वास्तविक संसद की तरह सदन की कार्यवाही की शुरुआत, प्रश्नकाल, शून्यकाल, खुली बहस और अंतिम प्रस्ताव शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क-वितर्क, प्रस्तुति और संसदीय आचरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह एवं लेक्स फिएस्टा के अनावरण के साथ हुआ।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *