Cyber Crime Awareness
Cyber Crime Awareness : (कालका) सुनील दत्त आवाज़ इंडिया टुडे-राजकीय महाविद्यालय कालका में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पंचकूला के तत्वाधान में कानूनी मामलों की समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक/स्किट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता की थीम डिजिटल दुनिया का प्रबंधनः साझा करने से पहले सोचें” रखी गई। Cyber Crime Awareness इस दौरान तीन टीमों ने भाग लिया और साइबर अपराध एवं सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं विषय पर लघु नाटकों की प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में बी.बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना एवं उनकी आठ सदस्यीय टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक “हर क्लिक मायने रखता है” को विजेता घोषित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं वर्तमान परिदृश्य से जुड़ा बताया। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर वीरेंद्र अटवाल तथा उनकी टीम असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू और असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
