Himachal Pradesh economic crisis
Himachal Pradesh economic crisis : 9 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे -हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। रविवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर अफवाहें फैलाने, झूठ बोलने और प्रदेश को कर्ज के भारी बोझ में डुबोने का आरोप लगाया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि गलत नीतियों और कमजोर वित्तीय प्रबंधन की वजह से Himachal Pradesh economic crisis हिमाचल प्रदेश आज गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने समय रहते बेहतर प्रबंधन, संसाधनों के सही उपयोग और अनावश्यक खर्चों में कटौती पर ध्यान दिया होता, तो आज हिमाचल प्रदेश एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में नहीं डूबता।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्रदेश की वास्तविक स्थिति को छिपाने के लिए केवल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की आर्थिक नीति अब सिर्फ कर्ज लेकर पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने तक सीमित रह गई है।Himachal Pradesh economic crisis अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि ब्याज चुकाने के लिए फिर से कर्ज लेना किसी भी तरह से जिम्मेदार नीति नहीं हो सकती। इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और आने वाले समय में इसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा।

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कभी धन की कमी नहीं आने दी। उन्होंने रेलवे परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य को बजट उपलब्ध करा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी और आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इसी कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे परियोजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को लगभग 2200 करोड़ रुपये का योगदान देना है, इसके बावजूद केंद्र सरकार सहयोग कर रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से बने किरतपुर–नेरचौक फोरलेन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 3400 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फोरलेन प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात है। इस सड़क से न केवल यातायात सुगम हुआ है, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।
अंत में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में राजनीति करने के बजाय केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
