Chandigarh Weather Today
Chandigarh Weather Today : चंडीगढ़ 08 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ बना रहेगा। बारिश या धुंध को लेकर किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे धूप रहने के बावजूद ठंड का एहसास बना रहेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये तेज हवाएं पूर्वी पंजाब के 15 जिलों—अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में चल रही हैं। अगले दो दिनों तक भी इसी तरह की हवाएं चलती रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही, अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
