Traffic Safety
Traffic Safety : 07 फरवरी 2026 (पिंजौर) – सुनील दत्त आवाज़ इंडिया टुडे- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से थाना यातायात सूरजपुर द्वारा एसआई अभिषेक के नेतृत्व में एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है।
यातायात पुलिस टीम द्वारा बरवाला Traffic Safety
–डेराबस्सी रोड तथा ओल्ड बरवाला बाईपास के समीप बने डिवाइडरों पर हेज़र्ड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन साइन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को डिवाइडर की जानकारी पूर्व में ही देना है, ताकि वे सतर्क रहते हुए वाहन चलाएं और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
उल्लेखनीय है कि इन दोनों स्थानों पर पूर्व में किसी प्रकार के चेतावनी साइन बोर्ड नहीं लगे थे, जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी थीं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए इन हेज़र्ड साइन बोर्डों से विशेषकर रात्रि समय एवं तेज़ गति से चलने वाले वाहनों के चालकों को समय रहते सतर्कता मिलेगी, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूती प्राप्त होगी।
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सुरक्षित सड़क व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
