Delhi AQI Today
Delhi AQI Today : नई दिल्ली Jan 20, 2026- देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR) के लोग इन दिनों दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं। एक ओर कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते प्रदूषण के चलते हवा बेहद जहरीली हो गई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम बनी रहती है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में शामिल होता है।

जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल
दिल्ली की हवा में घुला जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे औसतन AQI 397 था, जबकि कुछ अन्य एजेंसियों के मुताबिक यह आंकड़ा 600 के भी पार बताया जा रहा है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना और रोहिणी जैसे इलाके रेड जोन में हैं। आनंद विहार और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जैसी जगहों पर AQI 444 तक पहुंच गया है, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
तापमान में और गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आने वाले दो दिनों (21-22 जनवरी) में तापमान में और गिरावट आएगी और न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिर सकता है।

23 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी
मौसम में एक और बदलाव आने वाला है। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 23 जनवरी से दिल्ली में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए लोगों को तैयार रहने की जरूरत है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
