देश के कई हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Muskaan gill
2 Min Read

Earthquake

Earthquake : लद्दाख 19 जनवरी 2026-सोमवार को लद्दाख के लेह क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 171 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। इसके झटके लद्दाख के अलावा कश्मीर सहित आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का असर पड़ोसी देश ताजिकिस्तान तक देखा गया।

Earthquake-

भूकंप सुबह 11:51 बजे महसूस किया गया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में भी रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। NCS का कहना है कि भूकंप का सेंटर नॉर्थ दिल्ली में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में भूकंप के झटके सुबह 8:44 बजे रिकॉर्ड किए गए। बताया जा रहा है कि इसका असर हरियाणा के सोनीपत में भी महसूस किया गया।

Earthquake-

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *