Kalka Student National Volleyball Champion
Kalka Student National Volleyball Champion : आवाज इंडिया /सुनील दत्त 18 जनवरी 2026 कालका -हरियाणा के कालका शहर के कमला नगर निवासी होनहार छात्र Kalka Student National Volleyball Champion शुभम शर्मा ने 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी 2026 तक काशी नगरी वाराणसी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से करीब 1,250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शुभम शर्मा, पिता दीपक शर्मा, अमरावती विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। वे शुरू से ही खेलों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी वे विभिन्न जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कप्तान रहते हुए कई पदक और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं
शुभम की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा डोगरा सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छोटे से कस्बे से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर शुभम शर्मा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
