Indigo flight bomb threat
Indigo flight bomb threat : क्राइम आवाज़ इंडिया 18 जनवरी, 2026-नई दिल्ली। दिल्ली से उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने (Indigo bomb Threat) की धमकी मिली है। उड़ान के बीच में धमकी मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया।Indigo flight bomb threat विमान तो तुरंत को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। सुबह 9:17 बजे लखनऊ में फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह धमकी विमान के टॉयलेट में मिले एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखी हुई थी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
इंडिगो की फ्लाइट 6E 6650 ने 222 पैसेंजर्स के साथ दिल्ली से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही थी। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली।
इंडिगो के इस विमान को लखनऊ की तरफ डायवर्ट कर दिया। ये प्लेन आज (18 जनवरी) को सुबह 9:17 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लैंड हुआ।

ATC ने दी जानकारी
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुबह लगभग 8:46 बजे विमान में बम की जानकारी दी थी। सेफ्टी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवाया गया और सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं।
शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी ने टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था, “प्लेन में बम है।” इस घटना से पूरे विमान में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
टिशू पेपर पर लिखी थी धमकी
एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, “फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर छोड़ा था, जिसपर लिखा था कि विमान में बम है। विमान बागडोगरा की तरफ जा रहा था। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई।
इंडिगो की इस फ्लाइट में 222 पैसेंजर्स और 8 नवजात बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर्स भी फ्लाइट में शामिल थे। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
