Cold Wave and Fog Hit Punjab
Cold Wave and Fog Hit Punjab : क्राइम आवाज़ इंडिया 16 Jan 2026- पंजाब में घने कोहरे और शीत लहरों का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में घनी धुंध छाई हुई है। जगरांव में शुक्रवार सुबह घनी धुंध एक परिवार के लिए काल बनकर आई। सिधवा बेट रोड पर गांव रामगढ़ के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व फौजी सतवीर सिंह (45) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह नकोदर से बाइक पर जगरांव होते हुए अपने गांव ढोलन लौट रहे थे। जैसे ही वह रामगढ़ के नजदीक स्काई होटल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सतवीर सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनका सिर सीधे जमीन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर में आई गहरी चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। मृतक के चाचा परमजीत सिंह ने बताया कि सतवीर सिंह सेना से रिटायर होने के बाद नकोदर में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह रोजाना बाइक पर करीब 110 किलोमीटर की दूरी तय करते था।

थाना सदर जगरांव के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
