Punjab cold wave
Punjab cold wave : क्राइम आवाज़ इंडिया चंडीगढ़ 13 जनवरी 2026- पंजाब में लोहड़ी के दिन मौसम ने लोगों को कड़ी ठंड का सामना कराया। इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में पंजाब का सबसे कम तापमान है और शिमला व मसूरी से भी कम है। Punjab cold wave ठंड की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।

सेहत विभाग ने सतर्कता संबंधी एडवाइज़री जारी की
बुजुर्ग, बच्चें, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग खास सावधानी बरते
सभी लोग खुद को गर्म रखें और सुबह-सुबह सैर करने से बचें।
अगर सैर पर जाना जरूरी हो, तो पूरी तरह गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।
कमरों में अंगीठी जलाकर ना सोएं
15 दिन तक ऐसी स्थिति रहेगी, अपना खास ध्यान रखें
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
