Haryana Education Minister Controversy
Haryana Education Minister Controversy : क्राइम आवाज़ इंडिया हरियाणा के नूंह जिले में 12 Jan 2026-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पिनगवां खंड के हिगनपुर गांव स्थित राजकीय स्कूल में मंत्री को 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए स्कूल भवन का उद्घाटन करना था।
आरोप है कि मंत्री के कार्यक्रम से पहले मंच पर मेवाती डांसरों को बुलाकर अश्लील डांस कराया गया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 25 से जिला पार्षद तौफिक हिगनपुर ने भीड़ जुटाने के उद्देश्य से डांसरों को बुलवाया था। Haryana Education Minister Controversy इस दौरान मंच से जमकर ठुमके लगाए गए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

जैसे ही वीडियो वायरल हुए और लोगों की ओर से आपत्ति जताई गई, डांस कार्यक्रम को तत्काल बंद करा दिया गया। इसके बाद देर शाम शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हिगनपुर गांव पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल का उद्घाटन किया।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर न तो जिला पार्षद और न ही शिक्षा मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
