पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड चंडीगढ़ में छाई धुंध बठिंडा बना सबसे ठंडा शहर

Muskaan gill
5 Min Read

Chandigarh Fog News

Chandigarh Fog News : क्राइम आवाज़ इंडिया 11 Jan 2026- पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में धुंध ने एक बार फिर से शहर को जकड़ लिया है। रविवार सुबह धुंध के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। इससे पहले तीन से चार दिनों तक धुंध का असर कम रहा था, लेकिन अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बठिंडा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके साथ ही पंजाब के छह शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार की रात न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार सुबह चंडीगढ़ का आगाज धुंध के साथ हुआ। Chandigarh Fog News बीते तीन–चार दिनों से शहर में धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। छुट्टी के दिन की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ हुई और एक बार फिर शहर इसकी चपेट में आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के आसार कम हैं, लेकिन धुंध का असर बीच-बीच में बना रहेगा। ठंड से राहत की संभावना अभी कम बताई जा रही है।

Chandigarh Fog News-

धुंध के बावजूद सुबह के समय लोग गर्म कपड़े पहनकर मॉर्निंग वॉक के लिए सड़कों पर निकले। ठंड से बचने के लिए युवाओं और आम लोगों ने सड़क किनारे कुल्हड़ वाली चाय की चुस्कियों के साथ वीकेंड की शुरुआत की। वहीं, रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले लोग भी सुबह से ही अपने काम पर निकल पड़े।

फगवाड़ा में धुंध नहीं, लेकिन ठंड बरकरार

फगवाड़ा में रविवार को धुंध का कोई असर देखने को नहीं मिला। हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण ठंड काफी ज्यादा है। धुंध न होने से जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। शनिवार को दोपहर बाद धूप निकली थी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सूर्य की तपिश महसूस नहीं हो सकी। रविवार को फिलहाल सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं।

दृश्यता बेहद कम, कई जगह शून्य

बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर, हलवारा और आदमपुर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। फरीदकोट में दृश्यता केवल 25 मीटर रही, जबकि बठिंडा और लुधियाना में 50-50 मीटर, गुरदासपुर में 60 मीटर और पटियाला में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले छह दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा और शीत लहर बनी रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण यात्रा व दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

Chandigarh Fog News-

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री और अधिकतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम 5.0 और अधिकतम 15.0 डिग्री, पटियाला में 4.4 और 17.5 डिग्री, अमृतसर में 3.2 और 8.7 डिग्री, फरीदकोट में 3.2 और 9.9 डिग्री, गुरदासपुर में 3.2 डिग्री और एसबीएस नगर में 2.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बढ़ा प्रदूषण, चंडीगढ़ का AQI 192

चंडीगढ़ में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 192 दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह से शहर का एक्यूआई येलो जोन में बना हुआ है। सबसे अधिक प्रदूषण सेक्टर-22 क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात के समय पड़ रहे कोहरे के कारण एक्यूआई में इजाफा हुआ है। पिछले दिनों हवाएं चलने से कोहरा टिक नहीं पाया था, जिससे प्रदूषण स्तर में कमी आई थी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *