China string, kite flying ban
China string, kite flying ban : क्राइम आवाज़ इंडिया लुधियाना 22 जनवरी 2026- लुधियाना में अब चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों की खैर नहीं है। प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अमृतसर और जालंधर जैसे पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में ड्रोन सर्विलांस की सफलता के बाद अब सूत्रों के अनुसार लुधियाना पुलिस ने भी शहर की छतों पर ड्रोन विंग तैनात करने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों की सीधी निगरानी में हाई-टेक ड्रोन उड़ाए जाएंगे।
ये ड्रोन घनी आबादी वाले इलाकों गांवों और कस्बों में घर की छतों की स्पष्ट वीडियोग्राफी करेंगे। लोहड़ी तक नो फ्लाई जोन यह अभियान लोहड़ी के त्योहार तक रोजाना चलेगा। पुलिस की टीमें कंट्रोल रूम से लाइव फीड के जरिए पतंगबाजों पर नजर रखेंगी यदि कोई भी व्यक्ति चाइना डोर प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल करता पाया गया तो पुलिस उसे मौके पर ही ट्रेस कर गिरफ्तार करेगी।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि चाइना डोर का इस्तेमाल अब केवल मामूली अपराध नहीं माना जाएगा। चूंकि यह डोर इंसानों और बेगुनाह पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है इसलिए पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
