पांच राज्यों में घना कोहरा विज़िबिलिटी घटी अलर्ट जारी

crimeawaz
3 Min Read

Delhi Weather Alert

Delhi Weather Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया नई दिल्ली 8 जनवरी 2026-मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पांच राज्यों में बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश के नौ राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते कई लोग नाइट शेल्टर का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा और अधिक तीव्र हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार में बहुत घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा, दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है।

Delhi Weather Alert-

लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कोहरे और शीतलहर से परेशान हैं। बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। गुरुवार को भी ठंड और कोहरे से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत छह राज्यों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। गुरुवार, 8 जनवरी को भी ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

एयरपोर्ट पर कम विज़िबिलिटी के कारण परिचालन प्रभावित रहा

Delhi Weather Alert-

बुधवार रात 11 बजे दिल्ली, दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में कोहरा और बादल छाए रहे। एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी कम देखी गई। सुबह 12 बजे पालम में घना कोहरा देखा गया, जहां विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *