Free Sugar Scheme for Poor Families in Delhi
Free Sugar Scheme for Poor Families in Delhi : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (नई दिल्ली) 4 जनवरी, 2026- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब लाखों परिवारों को राशन के साथ मुफ्त चीनी भी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से बढ़ती महंगाई के बीच गरीब परिवारों के घरेलू खर्चों में राहत मिलेगी।
यह योजना जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक लागू रहेगी यानी कुल 15 महीने के लिए। इसका लाभ सभी अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारकों को मिलेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य है खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरतमंद परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों में मदद करना।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता गरीबों और जरूरतमंदों की भलाई है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राजधानी में कोई भी परिवार बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे। मुफ्त चीनी देने का यह फैसला सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।”
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) क्या है?
यह स्कीम समाज के सबसे पिछड़े और गरीब तबके के लोगों के लिए है, Free Sugar Scheme for Poor Families in Delhi जिसमें बेसहारा बुज़ुर्ग, दिव्यांग और बहुत गरीब परिवार शामिल हैं। इस स्कीम के तहत हर महीने 35 kg अनाज (गेहूं और चावल) पहले से ही दिया जाता है। अब दिल्ली सरकार ने इसमें 15 महीने के लिए फ्री चीनी भी जोड़ दी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
