अनिल विज ने श्रम विभाग में पकड़ा 1500 करोड़ का बड़ा घोटाला, कहा- अब सब खुलेगा

Muskaan gill
3 Min Read

Anil Vij Labour Scam Haryana Investigation

Anil Vij Labour Scam Haryana Investigation : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (हरियाणा ) 31 Dec 2025 के श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने विभाग में करीब 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया है। मंत्री विज ने बताया कि जब उन्होंने विभाग का कार्यभार संभाला, उसी समय एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें एक ही व्यक्ति द्वारा हजारों लोगों की वेरिफिकेशन किए जाने की बात सामने आई, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

इसके बाद उन्होंने पहले तीन जिलों में निरीक्षण कराया, जहां इसी तरह का घोटाला उजागर हुआ। इसके बाद सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि श्रम विभाग के सभी कामगारों की सूची तैयार कर तीन-तीन अधिकारियों की टीम बनाकर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। अब तक नौ जिलों से आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार 5,99,758 वर्क स्लिप में से केवल 53,952 ही वैध पाई गई हैं।

मंत्री विज ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि Anil Vij Labour Scam Haryana Investigation आखिर किन लोगों ने इसका फायदा उठाया और फर्जी पर्चियां किसने बनवाईं। इसी दौरान पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भी अनिल विज ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अपने दायित्वों का निर्वाह करने में पूरी तरह विफल रही है

जिस कारण राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। Anil Vij Labour Scam Haryana Investigation उन्होंने आरोप लगाया कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सबसे अधिक हैं, जो एक मुख्यमंत्री वाले राज्य के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। वहीं अंबाला छावनी में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित अंडरब्रिज को लेकर मंत्री विज ने कहा कि इसका नक्शा जल्द तैयार कर लिया जाएगा

Anil Vij Labour Scam Haryana Investigation-

जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। नववर्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारे देश का पारंपरिक नववर्ष नहीं है। जब देश का असली नववर्ष आएगा, तब उसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *