धुंध का ऑरेंज अलर्ट, विजिबिलिटी शून्य न्यूनतम तापमान 2.4°C फ्लाइट्स पर पड़ा असर

Muskaan gill
4 Min Read

Punjab Weather December 2025

Punjab Weather December 2025 : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (पंजाब )अमृतसर 29 Dec 2025 पंजाब में धुंध को लेकर आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य के अधिकांश इलाके घनी धुंध की चपेट में हैं और विजिबिलिटी लगभग शून्य के करीब दर्ज की जा रही है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है।

अधिकतर इलाके धुंध की चपेट में हैं और विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की जा रही है। वहीं, तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन सोमवार का न्यनूतम तापमान 2 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राज्य में ठिठुरन को बढ़ा दिया है।

सुबह राज्य में सबसे कम तापमान एसबीएस नगर के बल्लोवाल सोनखड़ी में देखने को मिला। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री, बठिंडा में 4.2 डिग्री, फरीदकोट में 4.9 डिग्री और गुरदासपुर में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं बीती शाम भी अधिकतम तापमान सामन्य के करीब बना रहा। रविवार शाम अमृतसर का तापमान 14.8 डिग्री, लुधियाना का 18.2 डिग्री, पटियाला का 18.4 डिग्री, पठानकोट का 19.8 डिग्री और गुरदासपुर का 17 डिग्री दर्ज किया गया था।

पंजाब के बरनाला में धुंध पूरे राज्य में धुंध का असर, दो दिन बाद बारिश के बने आसार

पंजाब में आज दिन की शुरुआत ही घनी धुंध के साथ हुई कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, राज्य के अन्य सभी जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है।

धुंध का अलर्ट अगले कई दिनों तक जारी रहेगा, लेकिन इसी बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को राज्य में बारिश को लेकर संभावनाएं जताई गई हैं। इसका कारण शुरू हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।

Punjab Weather December 2025-

जालंधर के इलाकों में धुंध इतनी अधिक है कि आगे चलते वाहन देखना भी मुश्किल है।

अमृतसर में डिपार्चर रोके गए

पंजाब कें धुंध का असर हवाई मार्ग पर भी पड़ा है। दुबई से रात 1 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द कर दी गई। पूणे से 5.15 बजे आने वाली फ्लाइट 6.31 बजे अमृतसर पहुंची। दिल्ली से 6.25 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अभी तक नहीं पहुंच पाई।

वहीं सुबह से अभी 10 बजे तक फ्लाइट्स टेकऑफ नहीं हो पाई हैं। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया व इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। वहीं, 8.30 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट 10.45 बजे जाने का अनुमान है। स्पाइस जेट की सुबह 8.50 बजे शारजाह जाने वाली फ्लाइट के भी 12.50 बजे जाने का अनुमान है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *