Haryana weather update December 2025
क्राइम आवाज़ इंडिया
हरियाणा 23 Dec 2025 में तापमान में गिरवाट का दौर लगातार जारी है और अभी ठंड और बढ़ने वाली है। मंगलवार सुबह हरियाणा के अधिकतर जिलों में धुंध छाई रही जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर हरियाणा में भी दिखने को मिल रहा है जिससे शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

Haryana weather update December 2025 मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से पारा और गिरने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धुंध छाई रही और कई जगह दृश्यता शून्य रही जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही और लगातार दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं के कारण नमी की मात्रा बढ़ गई है। यही वजह है कि बादलों के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है।
रात के बाद अब दिन में भी ठंड ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। कोहरे के साथ-साथ चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कहीं-कहीं शीत दिवस के हालात भी बन गए। पहली बार प्रदेश में दिन का तापमान गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया।
कुरुक्षेत्र और भिवानी में दृश्यता रही शून्य
कुरुक्षेत्र में सुबह 8:00 बजे तक दृश्यता शून्य रही जिससे सड़कों पर वाहन रेंग- रेंग कर चलते रहे जिससे हादसे की आशंका भी बनी रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में भी मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई रही जिससे दृश्यता शून्य रही।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
