14 जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Manu Thakur
3 Min Read

Punjab Chandigarh Weather December 2025

Punjab Chandigarh Weather December 2025(crime awaz india): चंडीगढ़,17 दिसंबर 2025 पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल ठंडी हवाओं की वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है।

आज 14 जिलों में कोहरे की चेतावनी

आज के मौसम की बात करें, तो 14 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों जैसे अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, फिरोजपुर और पटियाला में विजिबिलिटी कम रह सकती है। बीते कल भी फरीदकोट और बठिंडा में धुंध के कारण विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर तक गिर गई थी।

कब होगी बारिश और कोहरे का अलर्ट?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 19 से 21 दिसंबर तक राज्य में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 दिसंबर को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

हालांकि 16 से 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

कहां रहा सबसे कम तापमान?

बीते 24 घंटों में तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो आदमपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 11 डिग्री रहा। राजधानी चंडीगढ़ में भी रात के पारे में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है, जो अब 8.2 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई है जहां बठिंडा में अधिकतम 24 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *