
Punjab Chandigarh Dense Fog Alert
Punjab Chandigarh Dense Fog Alert(crime awaz india): चंडीगढ़, 16 दिसंबर 2025 पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ अब धुंध और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज, मंगलवार को राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है। यह चेतावनी विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों के लिए जारी की गई है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज रफ्तार जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। वहीं, 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। हालांकि यह कमजोर रहेगा, लेकिन इसका असर मौसम पर दिख सकता है।
विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।
कोहरे की मार फ्लाइट्स रद्द और विजिबिलिटी जीरो
बीते 24 घंटों में कोहरे का जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। बठिंडा में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर तक रह गई। यही हाल अमृतसर और फरीदकोट का रहा, जहां विजिबिलिटी महज 50 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला और दिल्ली आने-जाने वाली 6 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई अन्य उड़ानों में देरी हुई।
बठिंडा रहा सबसे ठंडा शहर
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं लुधियाना के हलवारा में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
